Breaking News

शार्ली एब्दो की होगी वापसी, फिर छपेगें पैगंबर के कार्टून्स

पैरिस। पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने की वजह से आतंकी हमले की शिकार हुई फ्रेंच मैगजीन शार्ली एब्दो वापसी कर रही है । हमले के बाद बुधवार को छपने जा रहे एडिशन में एक बार फिर पैगंबर के कार्टून छापे जाएंगे।
शार्ली एब्दो मैगजीन के वकील ने सोमवार को जानकारी दी पत्रिका के आने वाले एडिशन में पैगंबर मोहम्मद के रेखाचित्र और कार्टून प्रमुखता से छापे जाएंगे। मैगजीन के कॉलमनिस्ट पैट्रिक पेलक्स ने कहा कि यह इश्यू बुधवार को आएगा। खास बात यह है कि इस मैगजीन को 16 भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। मैगजीन के वकील रिचर्ड मल्का ने फ्रेंच रेडियो से बातचीत में कहा कि आने वाले एडिशन में अन्य विषयों के साथ निश्चित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर भी व्यंग्य किया जाएगा। इसका मकसद स्टाफ द्वारा यह दिखाना है कि चरमपंथी उन्हें चुप नहीं कर सकेंगे। बीते बुधवार को फ्रांस की सबसे पॉप्युलर व्यंग्यात्मक मैगजीन शार्ली एब्दो के ऑफिस पर हमला करके इसके इसके टॉप कार्टूनिस्ट मार दिए गए थे। आतंकियों ने बताया है कि पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने की वजह से यह हमला किया गया है। इससे पहले साल 2011 में भी मैगजीन के दफ्तर में आग लगा दी गई थी।