Breaking News

एके-47 बना शांति का हथियार

नई दिल्‍ली। एके-47 एसाल्ट राइफल के लिए दुनिया में मशहूर रूसी कंपनी कलाश्निकोव ने अपनी छवि को निखारने की योजना के तहत एक नया लोगो व टैगलाइन अपनाया है। कंपनी ने अपने हथियारों को शांति का हथियार (वेपंस आफ पीस) बताया है। कलाश्निकोव ने दुनिया को एके-47 राइफल दी।
यह राइफल एशिया व अफ्रीका महाद्वीप में सुरक्षा बलों के साथ साथ आतंकी संगठनों के बीच भी लोकप्रिय है। एके-47 दुनिया में सबसे जाना पहचाना हथियार है।