Breaking News

'टू स्टेट्स' के लिए आलिया भट्ट ने दिए बोल्‍ड सीन

मुम्‍बई। आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'टू स्टेट्स' के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं। 'टू स्टेट्स' में आलिया ने अर्जुन कपूर के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। इस फिल्‍म का ट्रेलर जारी हो गया है।
इस फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है। यह सीन बाथरूम का है। इस सीन में आलिया अर्जुन कपूर के साथ बाथरूम शेयर कर रही हैं। चेतन भगत के इस उपन्यास में भी एक बेडरूम सीन का जिक्र है। फिल्म में उसे भी हूबहू पर्दे पर उतार दिया गया है। ट्रेलर में आए इस बेडरूम सीन की चर्चाएं चारों तरफ हो रहीं हैं। लोग अब यह मान रहे हैं कि आलिया ने अपना अंदाज बदल दिया है।