Breaking News

अब अभिषेक कहेंगे 'ऑल इज़ वेल'

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार भूषण कुमार अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर और असिन को लेकर एक नई फिल्म  बना रहे हैं। जूनियर बी अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का टाइटिल 'ऑल इज़ वेल' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन 'ओ माई गॉड' फेम उमेश शुक्ला कर रहे हैं।
भूषण कुमार ने इस फिल्म के टाइटिल 'ऑल इज़ वेल' के लिए विधु विनोद चोपड़ा से बात की थी। विधु विनोद चोपड़ा ने यह टाइटिल पहले से रजिस्टर्ड करा रखा था। विधु विनोद चोपड़ा ने यह टाइटिल अपनी सुपरहिट फिल्म 'थ्री इडियट्स' की कामयाबी के बाद रजिस्ट्रर्ड कराया था। 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान अकसर 'ऑल इज वेल' कहा करते थे। भूषण कुमार ने कहा कि विधुजी के बारे में हर कोई कहता है कि वहआसानी से अपनी फिल्म का टाइटिल किसी को नहीं देते हैं। मैंने टाइटिल के बारे में विधु जी से बात की थी। विधु जी ने मुझे एक शर्त पर यह टाइटिल दिया है कि मैं उन्हें दिल्ली की उनकी पसंदीदा मिठाई  खिलाऊ।