Breaking News

आध्यात्मिक गुरु कृपालु महाराज का निधन

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ आश्रम की छत से गिरकर जख्मी हुए कृपालु महाराज का निधन हो गया है। मनगढ़ आश्रम की छत से गिरकर जख्मी हुए कृपालु महाराज कोमा में चले गए थे।
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता ने बताया कि कृपालु महाराज को सोमवार रात को अस्पताल लाया गया था। छत से गिरने के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। अस्पताल के डॉक्टर राणा का कहना था कि कोमा में होने के कारण महाराज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कृपालु महाराज की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया था। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे थे। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।