Breaking News

गाय भी होती है शराब की शौकीन

नई दिल्‍ली। अगर आप सोचते हैं कि वाइन पीने का शौक केवल इंसानों को होता है, तो हम आपको बता दें कि जानवर भी कम पीने के शौकीन नहीं होते। क्रेजी न्‍यूज की खबर के अनुसार, फ्रांस में एक ऐसी भी गाय हैं, जो हर रात दो बोतल वाइन पीने की आदी हैं। फ्रांस के दक्षिणी हेराल्ट प्रांत में कुछ गाय ऐसी हैं, जिनका लाइफस्टाइल काफी लग्जरी‌यस है और वे इंसानों की तरह नियम से वाइन पीती हैं। लाइवस्टॉक फार्म के मालिक ने बताया कि वाइन पीने से गाय खुश रहती हैं। और इससे उनका मांस भी स्वादिष्ट बनता है। इतना ही नही जिन देशों में गाय का मांस खाया जाता है, वहां के बावर्ची भी मानते हैं कि ऐसी गाय का मांस ज्यादा स्वादिष्ट होता है, जो वाइन पीती हैं। वाइन मेकर जीन चार्ल्स तस्तावी ने बताया कि गाय को वाइन देने का आइडिया उन्हें पहली बार तब आया, जब उन्होंने अपनी गाय को खाने में कुछ अंगूर दिए। इतना ही नही, जापान में तो फार्म मालिक बीयर से अपने जानवरों का मसाज करते हैं ताकि उनका शरीर गठीला बना रहे।