Breaking News

लैब में बनाया दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बर्गर

लंदन। दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बर्गर बनाने में वैज्ञानिक कामयाब हो गए। वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया गया दुनिया का पहला टेस्ट ट्यूब बर्गर लंदन में पेश किया गया है। इस मौके पर इसे चखा भी गया। इसे बनाने पर 2,15,000 पाउंड (करीब 2 करोड़ रुपये) का खर्च आया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती सैंपलिंग से पता लगता है कि बर्गर ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होगा पर  इसका स्वाद ठीक-ठाक रहेगा। असल में इस बर्गर को उगाने के लिए रिसर्चरों ने नीदरलैंड्स के एक इंस्टिट्यूट में तैयारी की। दुधारू जानवर के सेल्स लिए गए और उन्हें उगाकर मांसपेशियां बनाई गईं, जिससे बाद में पैटी बनाई गई। रिसर्चरों का कहना है कि मीट की बढ़ती मांग के मद्देनजर भविष्य में यह तरीका बेहतर साबित हो सकता है। यह पर्यावरण के लिए भी ठीक बताया जा रहा है क्योंकि इसके लिए जानवरों को पालना या मारना नहीं पड़ेगा। इसे हेल्थ के नजरिए से भी सेफ बताया जा रहा है।