Breaking News

भारतीय खेल जगत में फिर ‘सेक्‍स कांड’

पुणे। फिक्सिंग और डोपिंग के बाद भारतीय खेल जगत में एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसके बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुणे में आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट (एएसआई) में चल रहे नैशनल कैंप में एक पुरुष तीरंदाज को साथी महिला तीरंदाज के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। दोनों तीरंदाज झारखंड से हैं।
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट ने अनुशासन भंग करने के आरोप में दोनों को कैंप से निकाल दिया है। यह घटना 2 जून के दोपहर की है। शनिवार को ही दोनों को कैंप छोड़ने का फरमान सुना दिया गया। इसके बाद दोनों झारखंड लौट आए हैं। पुरुष खिलाड़ी लोहरदगा के और महिला खिलाड़ी बोकारो की हैं। एएसआई की शिकायत पर भारतीय तीरंदाजी संघ ने दोनों तीरंदाजों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने पर बैन लगा दिया है। साथ ही मामले को अनुशासन कमिटी के पास भेजकर दोनों से सात दिनों के अंदर जवाब मांगा गया था। दोनों खिलाड़ियों ने लिखित में गलती मान ली है। तुर्की के अंताल्या में 10 से 16 जून को होने वाले तीरंदाजी वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए यह कैंप लगाया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए अब 8 सदस्यीय टीम की भी घोषणा कर दी गई है। टीम में जयंत तालुकदार, दीपिका कुमारी, अतनु दास, रिमिल बुरिउली, राहुल बनर्जी, डोला बनर्जी, एल बोंबायला देवी और राजीब बासुमतारी शामिल किए गए हैं।