Breaking News

संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी

नई दिल्ली। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी पर लटका दिया गया है। उसे शनिवार 8 बजे फांसी पर लटकाया गया। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि अफजल को शनिवार तड़के 5.25 बजे ही फांसी दे दी गई थी। फांसी देने के बाद सुबह करीब 9 बजे उसे तिहाड़ जेल के अंदर ही इस्लामिक रीति-रिवाज के साथ दफना दिया गया है।
अफजल को फांसी दिए जाने की सूचना शुक्रवार की शाम 5 बजे ही दे दी गई थी। अंतिम इच्छा के रूप में उसने कुरान की प्रति मांगी थी। अफजल को फांसी पर लटकाने के तुरंत बाद ही कश्मीर घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया। पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि प्रेजिडेंट प्रणव मुखर्जी ने 3 फरवरी को ही उसकी दया याचिका ठुकरा दी थी। हुर्रियत ने कश्मीर में 3 दिन के बंद का ऐलान किया है।