Breaking News

जयललिता : रेपिस्‍टों को नपुंसक बना दो

चेन्नई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने कुछ ठोस कदम उठाने का ऐलान किया है। एक बयान में जयललिता ने बलात्कारियों को कानून के जरिए रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने की मांग की है। जयललिता के मुताबिक इसके लिए कानून में बदलाव किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही तमिलनाडु में महिलाओं के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। महिलाओं के साथ छेड़खानी न हो, इसके लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिन जगहों पर महिलाओं की आवाजाही ज्यादा होती है वहां सादे कपड़े में पुलिस को तैनात किया जाएगा। यही नहीं, बलात्कार पीड़ितों और यौन अपराधों की शिकार महिलाओं का मेडिकल खर्च राज्य सरकार उठाएगी और उनके पुनर्वास के भी इंतजाम सरकार ही करेगी। जयललिता के मुताबिक यौन अपराधों को संगीन अपराधों के दायरे में रखा जाएगा। इन मामलों की तहकीकात पर पुलिस के आला अधिकारियों को लगाया जाएगा। महिलाओं से जुड़े अपराधों के जल्द निपटारे के लिए हर जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं