Breaking News

CM मुंडा ने की विस भंग करने की सिफारिश, दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली। झारखंड में राजनीतिक संकट गहरा गया है। अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्य विधान सभा भंग करने की सिफारिश की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने कहा है कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बनाने का प्रस्ताव देता है तो वे उन्हें समर्थन दे सकते हैं। झारखंड मु‌‌क्ति मोर्चा ने दावा किया है कि उसके पास 44 विधायकों का समर्थन है।
मु‌ख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज राज्यपाल सैयद अहमद से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा सौंपा। मुंडा सरकार ने आज सुबह राज्य विधानसभा को भंग करने की सिफारिश भी की। अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में सुबह यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), अखिल झारखंड विद्यार्थी संघ (आजसू) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मंत्री शामिल हुए जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का कोई मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं