Breaking News

पाक सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, दो जवान हुये शहीद

नई दिल्ली। मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की कोशिशों को तगड़ा झटका पहुंचाते हुए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर दो भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते घुसपैठ और गोलीबारी की।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गये। ये घटना मेंढर इलाके की है। सेना ने माना है कि एक जवान का शव बुरी हालत में मिला है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल जयदीप दहिया के मुताबिक एक सैनिक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। सेना ने लांस नायक हेमराज और लांस नायक सुधाकर सिंह के पाकिस्तानी फायरिंग में शहीद होने की तस्दीक की है। सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह ने उत्तरी कमांड के अधिकारियों से इस बारे में बात भी की है। सेना के मुताबिक मंगलवार सुबह पुंछ के मेंढर इलाके में घना कोहरा था। पाक सेना ने इस कोहरे का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो जवानों को शहादत देनी पड़ी।

कोई टिप्पणी नहीं