Breaking News

महेंद्र सिंह धोनी कमाई में भी अव्वल

नई दिल्‍ली। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार दूसरी बार भारत के सबसे अमीर खिलाड़ी बन गए हैं। फोर्ब्स इंडिया ने देश के शीर्ष 100 दिग्गज सेलिब्रिटी की सूची जारी की जिसमें धोनी पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे निकले। इस सूची में 100 भारतीय दिग्गज सिलेब्रिटी को अक्टूबर 2011 से सितंबर 2012 के बीच के समय में उनकी लोकप्रियता और आय के अनुसार जगह दी गई है।
धोनी ने इस दौरान 135.16 करोड़ रुपये कमाए। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। 2012 में भी धोनी कमाई के मामले में सबसे आगे थे।  शीर्ष 50 में आने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली, साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा का नाम शामिल है। 23 वर्षीय साइना नेहवाल इस सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। शीर्ष दस में जगह पाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली भी शामिल हैं।