Breaking News

नाबालिग लड़की से 12 ने किया गैंगरेप

हरियाणा।  करनाल में एक लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के मुताबिक आरोपी के दोस्तों ने भी लड़की का गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। करनाल के गांव बजीदा रेलवे स्टेशन
पुलिस ने एक जोड़े को संदिग्ध हालत में देखा तो उनसे पूछताछ की। पुलिस को लड़की ने बताया कि वो पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी। उस युवक ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया, इसके बाद उसने उसका रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक के दर्जन भर दोस्तों ने भी बेबस लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की के बयान के बाद रेलवे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में लड़की को भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हो गई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार, धारा 363 के तहत भगा कर ले जाने और धारा 366 के तहत अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार देर शाम तक 6 और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी जीआरपी करनाल ललित कुमार के मुताबिक बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं