Breaking News

अन्ना के आंदोलन में शामिल कार्टूनिस्ट असीम गिरफ्तार

मुंबई ।। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता और जाने-माने कार्टूनिस्ट असीम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असीम पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक कार्टून बनाकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है। रविवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 16 तारीख तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

मामला कई महीने पहले का है, जब अन्ना हजारे मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में अनशन पर बैठे थे। अन्ना के उस आंदोलन के दौरान कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने एक कार्टून बनाया था, जिसमें राष्ट्रीय प्रतीक तीन सिंह के सर के बजाय भेड़िये के सर बनाए गए थे और सत्यमेव जयते की जगह भ्रष्टमेव जयते लिखा था। इसी कार्टून को आधार बना कर असीम त्रिवेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन पर राजद्रोह का आरोप है।

कोई टिप्पणी नहीं