Breaking News

भारत ने हासिल की अंतरिक्ष में भी वार की शक्ति, गिराया सैटलाइट

नई दिल्‍ली 27 मार्च 2019 (महेश प्रताप सिंह). देश के लिए आज गर्व का दिन है। अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा मिशन शक्ति ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। यह पराक्रम भारत में ही विकसित ए सैटेलाइट द्वारा किया गया। आज लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया। यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता है। यह जानकारी आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुये दी।


श्री मोदी ने कहा कि अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है, भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एलईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक सैटलाइट को मार गिराया है, यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह 'मिशन शक्ति' बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।


श्री मोदी ने यह भी कहा कि हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं है। हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है, इस बड़ी उपलब्धि के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं