Breaking News

कानपुर - पनकी CISF में विश्व एड्स दिवस के मौके पर निकाली जागरूक रैली

कानपुर 02 दिसम्बर 2017 (महेश प्रताप सिंह). केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पनकी द्वारा शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स दिवस के मौके पर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्‍य से उप कमांडेंट ए.के.सिह की अगुवाई में सीआईएसएफ जवानों ने जागरूकता रैली भी निकाली।



उप कमांडेंट ए.के.सिह ने सीआईएसएफ जवानों को विश्व एड्स दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पीटीपीएस के चिकित्सक डा० शुभम जैन द्वारा लेक्चर भी दिया गया। इसके अतिरिक्त आज ही स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत उप कमांडेंट ए.के.सिह ने की और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने करीब दो घंटे तक नई कॉलोनी पनकी पावर हाउस  स्थित रिहायशी आवासों के आसपास सड़कों की सफाई की।

इस दौरान बल सदस्यों का उत्साह और सेवा भाव की प्रशंसा नई कॉलोनी पनकी पावर हाउस के निवासियों ने की। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रही है। अभियान को सफल बनाने में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक ए.सी.मिश्रा, कुशाग्र एवं कौशिक की भूमिका सराहनीय रही।