Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण किया गया

शाहजहाँपुर 20 दिसम्‍बर 2017. प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में तहसील कलांन में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया।


उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन शहीद दिवस पर अवकाश होने पर यह सम्पूर्ण समाधान दिवस आज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को त्वरित निस्तारण किया जाता है। जिसमें पीड़ितों को सही न्याय मिल सके। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्रभावी तरीके से करें और मौके पर जाकर मुआइना भी करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयान्तर्गत प्राथमिकता के अनुसार किया जाये इसमें किसी प्रकार की षिथिलता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं होगी। 

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग की प्राप्त शिकायतों का ससमय से निस्तारण करना सुनिष्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम सभा की जमीनो पर अवैध कब्जे भू माफियाओं ने कर रखे हैं।  उनको तत्काल मुक्त करायें। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्युत आपूर्ति की रूटीन के आधार पर देना सुनिष्चित करें। यदि कहीं पर ट्रांन्सफार्मर खराब या तार ढीले तथा पोल झुके हुए हैं। उन्हें तत्काल ठीक करायें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विषेश ध्यान दिया जाये यदि किसी अधिकारी के द्वारा निस्तारण में खानापूर्ति करता है। तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी.रावत, उप जिलाधिकारी कलांन विजय पाल सिंह, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन सिंह यादव, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अजय प्रकाश, एस.ओ. तथा तहसीलदार रामअवतार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।