Breaking News

मिशन 2017 के लिये सजग हुयी सपा महिला सभा

कानपुर 12 सितम्‍बर 2016 (शीलू शुक्‍ला). सपा महिला सभा ग्रामीण के तत्वधान में आज नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में मिशन 2017 की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आशा सिंह द्वारा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई।

मीडिया को जानकारी देते हुए आशा सिंह ने बताया कि यह बैठक मासिक कार्यों की समीक्षा हेतु ली गई है। इसमें वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यों की समीक्षा की गई। जिन पदाधिकारियों के कार्यों में लापरवाही पायी गई उनको कड़े शब्दों में समझाया गया कि 2017 मिशन को सफल बनाना है। इसमें किसी भी कार्यकर्ता की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये कि वो सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये, क्योंकि जनता को हमारा काम दिखेगा तो जनता हमें फिर से चुनेगी। बैठक में मुख्य रुप से आशा सिंह, उपेंद्र यादव, गायत्री देवी, ममता अग्निहोत्री, मंजू लता यादव ,गीता दुबे व निशा मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।