Breaking News

चकेरी काण्‍ड के विरोध में स्टूडेंट युथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला कैंडिल मार्च

कानपुर 9 अगस्त 2016 (मोहित गुप्ता). कल्यानपुर के शहीद संदीप चौहान चौराहे पर स्टूडेंट एंड यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव के नेतृत्‍व में दर्जनों सदस्यों ने चकेरी काण्‍ड के विरोध में जस्टिस फॉर कमल नामक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया।

संस्था के सदस्यों ने पुलिस विरोधी नारे लगाकर अपना विरोध जताया और कैंडल मार्च निकाला। अध्‍यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने कहा की कानपुर का पुलिस प्रशासन पूरी तरह मर चुका है और सिर्फ मुखबिरों के भरोसे रह गया है। हाल ही में हुई चकेरी की घटना में भी मुखबिरों की कारगुजारी उजागर हुई। संस्था के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा की पुलिस प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्‍ट हो चुका है। आये दिन पुलिस प्रताड़ना की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, इसलिए आज पुलिस को मृत मानते हुये उसकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया है। संस्‍था के सदस्‍यों ने धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंशित प्रताप सिंह, कुक्कु चंदेल, शिवांग मिश्र, शुभम दिक्षित, सोमू,  कृष्णा, प्रांशु ठाकुर, गौरव बाजपाई, भानु ठाकुर, अक्षय शुक्ल , विवेक प्रताप (झालू) आदि रहे।