Breaking News

शाह के बयान पर बरसे शरद, कहा पूरे देश में जंगलराज

नई दिल्ली। बिहार में जंगलराज होने संबंधी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का जदयू प्रमुख शरद यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलराज जैसी हालत पिछली मई से राजग सरकार के शासनकाल के दौरान पूरे देश की हो गई है। गौरतलब है कि बिहार में जदयू के नेतृत्व वाली सरकार है।
शुक्रवार को दिल्ली में जदयू अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि राहुल को ढूढ़ों और बिहार में जंगलराज। यह सब जुमलेबाजी है। यह सब लोकसभा चुनाव के दौरान काम कर गया। अब काम नहीं करेगा। यादव ने सवाल उठाया कि भाजपा ने आम चुनाव के दौरान जो वादे किए थे क्या वे पूरे हुए। उन्होंने कहा कि देश भर में असमय हुई बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा है। क्या भाजपा ने इसके बारे में कुछ कहा है ? बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के दावे को खारिज करते हुए शरद यादव ने कहा कि लव जिहाद का मामला, नाथूराम गोडसे की मूर्ति और जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया वो पाकिस्तान चले जाएं जैसी बातें देश में जंगलराज के वजूद को दर्शाती हैं। गौरतलब है कि बेंगलुरु में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमित शाह ने कहा कि बिहार के लोग बहुत गुस्से में हैं और जंगलराज-2 के चलते परेशान हैं। इसलिए वे राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं।

(IMNB)