Free Web Hosting by Netfirms
Web Hosting by Netfirms | Free Domain Names by Netfirms

भारत का महाशक्ती बनना तय है - सतपाल महाराज

वो उत्तराखंड की राजनीति में अपना वर्चस्व रखते हैं और राज्य को नयी दिशा देने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वो उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में नयी विचार धारा को आगे बढ़ाने वाले हैं। इतना ही नहीं 1994 में उन्होंने रामपुर तिराहा में हुये जघन्य अत्याचार को देख कर 350 किमी की शहीद श्रदांजलि पद यात्रा की और राजनीति में पर्दापण किया। इन्होंने रेल मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में राज्यमंत्री के पद पर अपनी सेवायें दीं , ये हैं भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का सपना देखने वाले सतपाल जी महाराज
इन्हें
कांग्रेस ने उत्तराखंड की पौढ़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। उनसे बात की हमारे संवाददाता सतीश आर्या ने। प्रस्तुत है। बात चीत के कुछ खास अंश ......


कांग्रेस ने आपको पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है कैसा लग रहा है।
अच्छा लग रहा है। एक बार फिर क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

बतौर पालीटीशियन आपके द्वारा पौड़ी की जनता के लिए अब तक किए जाने वाले कार्य।
पौड़ी क्षेत्र की जनता के लिए हमने अनेकों कार्य करवाए है। बहुत सी योजनाएं लागू कराई जिनमें शहीदों के आश्रितों को नौकरियां, वृद्धावस्था पेंषन, मेडिकल सुविधाए, यातायात की सुविधाएं आदि शामिल हंै। शहीदों की स्मृति में नारसन में एक शहीद स्मारक का निर्माण भी कराया।

आपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत किस तरह से की। आप पहली बार कब सांसद चुने गये।
मैने उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए आंदोलन कारियों की सर्वोच्च संस्था उत्तरांचल संयुक्त संघर्ष समिति में श्री इंद्रमणि बकाड़ी के साथ मैने मुख्य संरक्षक के नाते सड़कों पर लड़ाई लड़ी। मै 1996 में पहली बार सांसद चुना गया।

एक राजनेता के रूप में आपका सबसे बड़ा सपना, जो आप सच करना चाहते हो।
अपने देश भारत को विश्व भर में महाशक्ति राष्ट्र के रूप में देखने का। जहां पर हर धर्म और जाति के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

उत्तराखंड को राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ। इसमें आपकी भूमिका कैसी रही।
उत्तराखंड को राज्य का दर्जा 1997 में मिला। 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा से षिफारिष की और पुनः 1997 में इंद्रकुमार गुजराल जी से षिफारिष की। जिन्होंने लालकिले की प्राचीर से उत्तराखंड राज्य की घोषणा की।

किस प्रधान मंत्री के कार्यकाल में उत्तराखंड को राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री इन्द्रकुमार गुजराल जी के कार्य काल में।

उत्तरांचल को उत्तराखंड में बदलने का कोई विषेष कारण नाम बदलने का एलान किस राजनेता ने किया।
कोई विशेष कारण नही रहा। यह देश के उत्तर भाग में होने की वजह से उत्‍तराखण्‍ड रखवाया गया। इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।

प्रथक राज्य बनाने को लेकर 1994 में हुए रामपुर तिराहा संघर्ष से आपके जीवन में कैसा प्रभाव पड़ा।
उत्तराखंड को प्रथक राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बहुत संघर्ष पड़ा। हमने लाखों लोगों में जागृति पैदा की। इन आन्दोलनकारियों पर रामपुर तिराहा मुजफ्फरपुर में हुए जघन्य अत्याचार से मेरा दिल दहल उठा। हमने आन्दोलन को तेज किया। वहां शहीद हुए अनेको निरीह आन्दोलनकारियों के परिवारों की आजीविका का प्रबन्ध किया।

आपकी शहीद श्रंदाजलि पद यात्रा कैसी रही। कितने किलोमीटर का सफर रहा।
सन् 1995 में गोपेष्वर से रामपुर तिराहा तक शहीद श्रद्धान्‍जली पद यात्रा की जो अच्छी रही। इससे प्रदेश सरकार की भी नीदें उड़ गयी। यह 350 किमी का सफर था।

केन्द्र में रेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद अपने क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया।
रेल मंत्रालय का कार्यभार सभालने के बाद मैने कई शहीदों के आश्रितों को नौकरीयाँ दिलवायी। इसके साथ ही रेलवे आउटसोर्सिंग एजेन्सियों की स्थापना तथा कम्प्यूटरीकृत रेल आरक्षण का विस्तार रेलवे के लिए विभिन्न समितियों व जोनल रेलवे परामर्शदात्री समिति का निर्माण कराया।

वित्तमंत्री के रूप में आपने कौन सी सुविधाएं प्रदेश की जनता को दी।
वित्तमंत्री के रूप में मैने अपने क्षेत्र की माता बहनों के लिये बीमा योजना लागू करवायी, यह पूर्ण पहाड़ी महिलाओं के लिए थी। पूर्व सैनिकों का वेतन बढ़ाने का कार्य किया।

ऋषिकेष स्थापित दवाखाना (आईडीपीएल)की दषा दयनीय थी। क्या किया उसके लिए।
ऋषिकेष स्थापित दवाखाना (आईडीपीएल) जो कई वर्षो से मरणासन्न पड़ा हुआ था उसके पुर्न संचालन के लिए हमने वित्त मंत्रालय से 9 करोड़ 80 लाख रूपये स्वीकृत करवाया। इससे लोगों को अपनी योग्यता और कौषल दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ।

आपके द्वारा उत्तराखंड को औद्यौगिक पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने का कोई विशेष कारण।
यह क्षेत्र औद्यौगिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा होने के साथ-साथ औद्यौगिक रोजगार न होने के कारण मैने उत्तराखंड को औद्यौगिक पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया।

आपकी पत्नी अमृता रावत भी बीरोंखाल विधान सभा सीट से विधायक हैं, उन्होंने जनता के लिए क्या किया।
उन्होंने भी क्षेत्र की जनता के लिये अनेकों सुख सुविधाएं दी है। एनडी तिवारी की सरकार में अमृता ऊर्जा बाल विकास राज्य मंत्री रहीं।

राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में आपका योगदान। उनके कार्यकाल के बारे में क्या कहेंगे।
एनडी तिवारी जी के कार्य काल में बीस सूची कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का उपाध्यक्ष रहा। इस दौरान अखिल भारतीय स्तर पर राज्य को प्रथम स्थान मिला। जिससे केन्द्र सरकार के द्वारा विकास के लिए एक हजार करोड़ रूपये से बढ़कर चार हजार करोड़ रूपये मिले। तिवारी जी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा।

सत्ताधारी भाजपा सरकार अपनी जीत पक्की करने का दावा कर रही है। क्या कहेंगे ।
विरोधी लोग तो अपनी-अपनी गाते हैं । यह तो चुनाव बाद ही पता चलेगा। कि कौन कहां पर है। सत्ताधारी सरकार लाखों रूपये खर्च कर रही है, जनता हिसाब लेगी।

क्या कांग्रेस की घोषणा पत्र मतदाताओं को रिझा पायेगा। खासकर गरीब जनता के लिए क्या योजनाएं है।
शिक्षा के क्षेत्र में मेरी रणनीति तेजी से कार्य करेगी। क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से नवाजा जायेगा। गढ़वाल विष्वविघालय में कार्यरत अंषकालिक शिक्षकों के समायोजन एवं विनियमितिकरण की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे।

महिला आरक्षण के बारे में क्या कहेंगे।
महिला आरक्षण जरुर लागू किया जायेगा।

चुनाव से पूर्व नेता कोरे वायदे करते है बाद में जनता को भगवान के भरोसे को छोड़ देते है।
सभी नेता ऐसे नही होते हैं, यदि मैं ऐसा होता तो क्षेत्र की जनता से उतना प्यार नहीं मिलता जितना मुझे मिल रहा है। हम करने में विश्वास रखते है, कोरे वादे पर नहीं।

राहुल गांधी के बारे में आप क्या कहेंगे। क्या कांग्रेस नेतृत्व उन्हें प्रधानमंत्री बनायेगा या किसी और को।
राहुल गांधी का भविष्य उज्ज्वल है और एक दिन वे राष्ट्र का मार्गदर्शन जरूर करेगें। फिलहाल कांग्रेस आला कमान क्या करता है यह समय बतायेगा।

आप युवा वर्ग से क्या अपील करना चाहेंगे।
मै युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग इस क्षेत्र, प्रदेष और देष के हित में अवष्य करें। मजबूत व स्थाई सरकार बनाने को कांग्रेस को वोट दें। जब केन्द्र में मजबूत सरकार बनेगी तो विकास और रोजगार के अनेकों अवसर खुलेंगे।

सी.ए. पर अवैध वसूली का आरोप

कभी सोचा न था कि मंदी का दौर इतना भारी पडेगा कि प्रतिष्ठित समझा जाने वाला सी.ए. फार्म के सत्यापन के बदले में पाँच-पाँच सौ रूपये वसूल कर खर्चा चलायेगा पर यह घटना सत्य है। कानपुर के एक चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ने यह कारनामा किया है। उसने अपने अण्डर में काम करने वाले सी.ए. छात्रों के परीक्षा फार्म पर हस्ताक्षर करने के बदले में पाँच सौ रूपये वसूलना शुरु कर दिया। छात्रों ने इस घटना की लिखित शिकायत भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्‍थान (आईसीएआई) कानपुर में देकर संबन्धित सी.ए. के खिलाफ कार्यवाई करने की गुजारिष की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट मंयक गर्ग ने सी.ए.में अध्यनरत छात्र राकेष कुमार शर्मा के एक परीक्षा फार्म पर हस्ताक्षर किए थे। छात्र राकेष मंयक के अण्डर में पेड स्टाफ के रूप में कार्य करता था। और वह सी.ए. पी.ई.-2 का छात्र है। राकेष ने मंयक से अपने परीक्षा फार्म पर सत्यापन के लिए हस्ताक्षर कराये थे। क्योंकि परीक्षा फार्म पर किसी सी.ए. के हस्ताक्षर होने जरूरी होते है। जिसके बदले में मंयक ने राकेष से 500 रूपये बतौर सत्यापन फीस वसूल कर लिए जो कि अवैधानिक है और व्यवसायिक कदाचार की श्रेणी में आता है। काम करा कर भुगतान न देने के आरोप भी कई अन्य छात्रों ने गर्ग पर लगाये हैं । शनिवार को छात्रों ने गर्ग के आफिस के बाहर हंगामा व नारेबाजी की ।

मंयक गर्ग वर्तमान समय में बिराहाना रोड स्थिति ‘नवल किशोर एण्ड कम्पनी’ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट फार्म में साझेदार है। जिसकी सदस्यता संख्या 77837 है। राकेष शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत कानपुर स्थित भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान में की है। जब हमने उक्त सी.ए. से बात की तो उसने रूपये वसूलने के आरोप से इनकार कर दिया और कहा कि मैं किसी राकेष शर्मा को नहीं जानता, उक्त बातों का सबूत दिखाये जाने पर वो इस संवाददाता से बदसलूकी और गालीगलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसके खैरख्वाह और लोकल चैनल सूर्या टीवी के मालिक राहुल जैन ने भी इस संवाददाता को फोन पर धमकी दी और खबर दबाने का फरमान दे डाला।

छात्र राकेष शर्मा ने हमें बताया कि उसने 14 फरवरी 09 से 20 मार्च 09 तक उक्त मयंक गर्ग के अण्डर में काम किया है। राकेष का यह भी कहना है कि इस बीच वे 4 मार्च से 8 मार्च 09 तक मुझे आफिस के काम से भोपाल भी ले गये। यदि वे मुझे पहचानने से इनकार करते है तो उनके यहां काम के दौरान हस्ताक्षर कैसे हुये। मेरे परीक्षा फार्म पर उनके हस्ताक्षर इसका सबूत है।
अब सी.ए. मंयक गर्ग के खिलाफ (आईसीएआई) कितनी सख्त कार्यवाही करती है यह तो समय बतायेगा पर इतना तो तय है कि गर्ग द्वारा व्यवसायिक कदाचार किया गया है जो उन्हें कतई शोभा नहीं देता।

मानवाधिकार हनन में अव्वल है उत्तर प्रदेश

जिस कानून व्यवस्था की बहाली के लिए उत्तर प्रदेश की जनता ने मई 2007 में मायावतीसरकार को पूर्ण बहुमत दिया था, वह अब तार-तार हो गई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग रिपोर्टमें खुलासा किया गया है कि पिछले साल अकेले उत्तर प्रदेश से उसके पास मानवाधिकारों के उल्लंघनकी 55,216 शिकायतें आई जो अपने आप में रिकार्ड हैं। आयोग के पास इस साल कुल 94,559शिकायतें आई थी, जिनमें 58 फीसदी से ज्यादा अकेले उत्तर प्रदेश से आई थी। बाकी 42 फीसदीमामले देश के बाकी राज्यों से आए।राष्ट्रीय महिला आयोग की ताजा रिपोर्ट भी उत्तर प्रदेश की भयावह तस्वीर पेश करती है।इस साल आयोग के पास अकेले उत्तर प्रदेश से बलात्कार, दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण आदि के2,381 मामले दर्ज कराए गए। आयोग में इस साल कुल 4712 मामले आए जिनमें आधे से ज्यादाउत्तर प्रदेश से दर्ज हुए महिला उत्पीड़न के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर नजर आया जहां से724 शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन उत्तर प्रदेश व दिल्ली से जुड़े मामलों की संख्या में भारी अंतररहा। महिला आयोग ने माना कि महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआहै। आयोग के पास 2006 में 2155 व 2007 में 4218 मामले पहुंचे।कम से कम एक महिला मुख्यमंत्री को यह उपलब्धि तो अवश्य ही हासिल करना चाहिए कि उसकेकार्यकाल में महिलाएं सुकून से जी सके। उन्हें हर संभव भयमुक्त वातावरण मिले ताकि वह अपनेव्यक्तित्व को निखार सके। लेकिन माया राज में स्थिति एकदम उल्टी हैं। मायावती के भयमुक्त समाजमें मानवाधिकार उल्लंघन के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। अब देखना ये है कि आगामी लोकसभा चुनावोंमें बसपा को जनता क्या जवाब देती है।

Rally Of Congress I



Special Report from Kannuj

Sai Aarti


(Kanpur)

Real Position of Uttar Pradesh Police

Special Report From Bangladesh

Women beaten brutally in Bihar

Bhartiya Rail