Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया सतीश निगम का जन्मदिन


कानपुर(वसीम अंसारी). समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता  अंकित  झा ने अपने निजी आवास शारदा नगर में कल्याणपुर विधानसभा से रहे पूर्व विधायक सतीश निगम का जन्मदिवस केक काट कर मनाया, इस अवसर पर युवाओं  ने  जनता को चाय वितरण भी किया।

 

सतीश निगम ने कार्यक्रम के दौरान समस्त देशवासियों और सपा कार्यकताओं को नववर्ष की शुभकामनायें व धन्यवाद दिया। अंकित झा द्वारा किये गये इस कार्यक्रम का समस्त क्षेत्रवािसियों ने प्रोत्सािहत किया गया। 

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंकित  झा, अभिषेक दीक्षित, अजय श्रीवास्तव ,बृजेश विश्वकर्मा, वसीम सिद्दिकी, शिवम यादव, वसीम अंसारी अनेकों सपा कार्यकर्ता और  वरिष्ठ सपा नेता नूरी मलिक,  एवं समस्त सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थिति हुए।

 


कोई टिप्पणी नहीं