Breaking News

भाजपा नेता ने किया प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट ऑफिस का उद्घाटन


कानपुर (सूरज वर्मा).
प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट के ऑफिस का उद्घाटन आज भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी द्वारा किया गया. बताते चलें कि प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक रविवार को निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है। रविवार को दोपहर 12:00 बजे से भोजन वितरण चालू किया जाता है।  
 
 
ट्रस्‍ट के महामंत्री राजू शर्मा ने बताया कि आज गुमटी में प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट ऑफिस का उद्घाटन पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी द्वारा किया गया। उन्‍होंने शहरवासियों से अनुरोध किया की ट्रस्ट को अपने आसपास के गरीब असहाय तथा जरूरतमंद व्यक्तियों के बारे में जानकारी दें। शहरवासियों से भाजपा नेता ने यह भी अपील करी कि लोग आगे आकर प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट को योगदान दें और गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करें। प्रत्येक रविवार को भोजन वितरण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। 
 
 
ट्रस्‍ट के महामंत्री राजू शर्मा ने बताया कि प्रभु कृपा सेवा ट्रस्ट जनता से अनुरोध करता है कि अगर आपके पास बेकार कपड़े या अन्य सामान है तो हमें देने की कृपा करें। हम गरीबों को उसका वितरण करवा देंगे। प्रबंधक शशी यादव ने बताया कि हम सब लोग गरीबों की मदद के लिए यह कार्य कर रहे हैं। सदस्य प्रिया वर्मा ने बताया कि हम सब लोग मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और हमारी शहर वासियों से अपील है कि वह हमारे उद्देश्‍य को आगे बढ़ाने में मदद करें। 
 
 

कोई टिप्पणी नहीं