Breaking News

सरकार बनी तो सपा करायेगी विशेष जांच


कानपुर (सूरज कश्यप).
नव वर्ष के उपलक्ष्‍य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र सिंह यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था व जनता के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों के लिए सपा सरकार बनने के बाद एक विशेष जांच समिति बनाई जाएगी। इस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बताते चलें बर्रा क्षेत्र के जनता नगर में बने रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल में नव वर्ष के उपलक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सीनियर डॉक्टरों, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों का सम्मान किया जाना था। इसी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डॉ महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सूबे में हाल ही में नवयुवकों के ऊपर तमाम बेबुनियादी मुकदमे लिखे जा रहे हैं व प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत बुरी तरह बिगड़ी हुई है। 

 

डॉ महेंद्र सिंह यादव ने यह भी कहा कि सपा सरकार आने के बाद सर्वप्रथम प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारना होगा और साथ ही साथ नवयुवकों के ऊपर लिखे गए तमाम फर्जी मुकदमों की जांच एक विशेष टीम से कराई जाएगी । जांच के उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके बाद महेंद्र सिंह यादव ने रिद्धि सिद्धि हॉस्पिटल के डॉ ए०के० पाल व एम.डी आशीष सिंह चौहान का आभार प्रकट किया और समस्त देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

कोई टिप्पणी नहीं