Breaking News

यूपी रत्न से सम्मानित हुए कानपुर के विपिन निगम


कानपुर (महेश प्रताप सिंह). कानपुर के जाने-माने कोरियोग्राफर विपिन निगम को लखनऊ में चल रहे यूपी महोत्सव में 6 जनवरी को भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय के कुलसचिव लव कुश द्विवेदी के द्वारा यूपी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी विपिन निगम को कानपुर गौरव यूपी गौरव यूथ आइडल कानपुर पर्सनालिटी महागुरु कलाश्री नृत्य शिरोमणि डांडिया किंग जैसे कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

 

कोरियोग्राफर विपिन निगम ने बताया कि यूपी  रत्न अवार्ड मिलने से वो बहुत ही खुश है अपने शहर का नाम रोशन करने से पर बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम अपनी संस्था में बच्चों को निशुल्क डांस की सेवा प्रदान करते हैं और बच्चों को अच्छे-अच्छे मंच एवं व्यवसाय दे रहे हैं। आगे भविष्य में वो बड़ी-बड़ी नृत्य नाटिका लेकर आने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं