Breaking News

अमेरिका - चर्च में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत


विनोना.
अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक चर्च में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया, पुलिस ने यह जानकारी दी। स्मिथ काउंटी पुलिस कार्यालय के अधिकारी लैरी क्रिश्चियन ने बताया कि घटना विनोना के निकट स्टारविले मेथडिस्ट गिरजाघर में हुई। गोलीबारी के बाद फरार हुए संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
 
लैरी क्रिश्चियन ने कहा कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो लोगों को गोली लगी हुई है। उनमें से एक की मौत हो गई।
 
 

कोई टिप्पणी नहीं