Breaking News

नारी शक्ति वुमैन एम्पॉवर संस्था ने बांटे गर्म कपड़े

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कड़कड़ाती ठंड से बेसहारा लोगों को बचाने के लिए नारी शक्ति वुमैन एम्पॉवर संस्था ने बृहस्पतिवार को कल्याणपुर स्थित आशा देवी मंदिर के बाहर जरूरतमंद बेसहारा लोगों को कंबल तथा महिलाओं, पुरुषों एवं छोटे बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अनिल जैन मौजूद रहे। संस्था से प्रभारी रेनू वर्मा कोषाध्यक्ष मोनिका सविता, सचिव सुनीता चौधरी, कोऑर्डिनेटर तनुज पंकज, संध्या शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहीं।





कोई टिप्पणी नहीं