Breaking News

पनकी पुलिस के हत्थे चढ़ा दस हजार का इनामी अभियुक्त


कानपुर (महेश प्रताप सिंह).
शुक्रवार को पनकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दस हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।  डीआईजी/एसएसपी कानपुर नगर द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम कानपुर नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कल्यानपुर के कुशल नेतृत्व पर पनकी पुलिस ने दस हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 
 
 
आपको बताते चलें कि अगस्त महीने में पनकी स्टेशन रोड के ई ब्लाक में गोविन्द पाल के बन्द पडे मकान में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में पनकी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्ध में जांच कर रहे पनकी मन्दिर चौकी इन्चार्ज अनिल कुमार तोमर द्वारा सर्विलान्स एवं तकनीकी मदद से एक नाम प्रकाश में आया था जिसके ऊपर दस हजार का ईनाम भी घोषित था। पुलिस को आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्‍त मुकदमे से संबंधित दस हजार रुपए का इनामी घोषित अभियुक्त भरत पाण्डेय कहीं जाने की फिराक में पनकी नहरिया पर खडा है। 
 
 
मुखबिर की सूचना पर पनकी पुलिस ने पनकी नहरिया के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भरत पाण्डेय (25) पुत्र शरस चन्द्र पाण्डेय निवासी 15 बी पनकी कला टेलीफोन कालोनी के पास थाना पनकी बताया। आरोपी ने पुलिस के सामने चोरी की बात को कबूल कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार तोमर चौकी प्रभारी पनकी मन्दिर, उप निरीक्षक विपिन कुमार बघेल चौकी प्रभारी एमआईजी, का0 नंदकिशोर, का0 अनिल कुमार, का0 विष्णुपाल सिह, का0 अवलेन्द्र सिह, का0 हरिगोविन्द्र सिंह, का0 प्रबल प्रताप सिह एवं अवधेश कुमार शामिल रहे।
 
 

कोई टिप्पणी नहीं