Breaking News

कोरोना काल में देवदूत बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं निर्भय शुक्ला

रसूलाबाद (उमाकान्‍त शुक्‍ला). लोगों की भावनाओं और समस्याओं को समाजसेवी निर्भय शुक्ला ने जिस हिसाब से समझा है और उनका निदान किया है वह काबिले तारीफ है। कोरोना काल में समाजसेवी निर्भय शुक्ला ने किसानों को परेशानियों से निजात दिलाई। उनके कार्यों की ग्राम पंचायत वासी सराहना कर रहे हैं। 
 
कोरोना काल में कई लोग देवदूत बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। जो किसी न किसी रूप से कमजोर असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। थान हमीरपुर ग्राम पंचायत निवासी निर्भय शुक्ला लगातार पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने लोगों की मदद की अब किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को जागरूक करके लोगों को उसका लाभ दिला रहे। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी लगातार उजागर करते रहे हैं अपने ग्राम पंचायत सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की भी मदद करके लोगों के दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों वे ग्राम पंचायत थान हमीरपुर में लगातार किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं और उनसे सीधे रूबरू हो रहे हैं।
 
 

कोई टिप्पणी नहीं