Breaking News

सचेंडी पुलिस ने किया महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). डीआईजी/एसएसपी कानपुर नगर द्वारा मादक पदार्थ को बेचने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण व सीओ के कुशल पर्यवेक्षण में सचेंडी थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व उ0 नि0 पंकज कुमार जायसवाल व हमराहीयान द्वारा सुबह गस्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गदनखेडा गांव से एक गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। 


पूछताछ में महिला ने अपना नाम संगीता सिंह (35) पत्नी साहब सिंह निवासी गदनखेडा गांव थाना सचेंडी बताया है। तलाशी में उसके पास से 01 किलो 850 ग्राम नाजायज गांजा व एक इलेक्ट्रानिक तराजू व गांजा बिक्री के 200 रुपये नगद बरामद हुये हैं। पुलिस ने अभियुक्ता पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सचेंडी थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उ0 नि0 पंकज कुमार जायसवाल, उ0 नि0 राहुल शुक्ला, का0 महेन्द्र सिंह, का0 पालेन्द्र सिंह, महिला का0 गुड़िया वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।





कोई टिप्पणी नहीं