Breaking News

अवैध गांजे के साथ महिला गिरफ्तार


कानपुर (महेश प्रताप सिंह). पनकी पुलिस ने आज पनकी मंदिर के पास स्थित कच्ची झोपड़ी से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया। 

पनकी मंदिर चौकी इंचार्ज अनिल कुमार तोमर ने मंगलवार को पनकी मंदिर कच्ची बस्ती के पास महिला से 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कच्ची बस्ती पनकी निवासी कुसुम पत्नी नरेश बताया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे पनकी थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पनकी मंदिर चौकी इन्चार्ज अनिल कुमार तोमर, का0 नंदकिशोर, का0 अनिल कुमार, महिला का0 वंदना शामिल रही।




कोई टिप्पणी नहीं