Breaking News

विधायक सुरेश्वर सिंह ने 268 लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

बहराइच (ऋषि नाथ त्रिवेदी). तहसील महसी के बाढ़ प्रभावित लोगों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत एवं सहायता उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन महसी द्वारा बाढ़ राहत केन्द्र प्राथमिक विद्यालय हेमनापुर में आयोजित किये गये वितरण शिविर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह द्वारा खाद्यान्न सामग्री किट का वितरण किया।



विधायक महसी सुरेश्वर सिंह द्वारा रमवापुरखुर्द, भौरी व सिपईहिया हुलास के 268 बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्यान्न सामग्री किट का वितरण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी व तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं