Breaking News

गिरजेश निगम बने ह्यूमन राइट्स संस्‍था केे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य


कानपुर. युवा समाजसेवी गिरजेश निगम (लाला भाई) को नेशनल ह्यूमन राइट्स कॉन्फिडरेशन ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और उम्मीद जताई कि गिरजेश निगम (लाला भाई) अपने प्रभार वाले कार्य क्षेत्र में संगठनात्मक कार्य को मजबूत करेंगे।

नेशनल ह्यूमन राइट्स कॉन्फिडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक कुमार श्रीवास्तव ने अप्रैल के प्रारंभ में ही राष्ट्रीय स्तर सहित सभी प्रदेश इकाईयों को पुनर्गठन कार्य के लिए भंग कर दिया था। देश के सबसे बड़े राज्य के सबसे क्रांतिकारी जिले कानपुर महानगर से उन्होंने संगठन के पुनर्गठन की कड़ी में गिरजेश निगम (लाला भाई) की नियुक्ति की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की है कि आपकी नियुक्ति से प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी आपके अनुभवों का लाभ संस्था को अवश्य प्राप्त होगा।


गिरजेश निगम (लाला भाई) जी की नियुक्ति पर पूर्व प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नेशनल ह्यूमन राइट्स कॉंफिडरेशेन ऑफ इंडिया आलोक अग्रवाल जी, आशीष गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष उ० प्र०, आनंद अग्रवाल, एडवोकेट आशीष गुप्ता, अंतश शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, आशीष गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश मिश्रा, राहुल जैन सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें फोन के द्वारा बधाई और शुभकामनायें दीं।


कोई टिप्पणी नहीं