Breaking News

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया क्षेत्रीय प्रशासन समिति की रसोई का निरीक्षण

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). बुधवार को क्षेत्रीय प्रशासन समिति द्वारा 10वें दिन भी विद्युत परिषद इंटर कालेज में बनी रसोई में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। वहीं आज सुबह स्‍थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने समिति द्वारा बनाई गयी रसोई का निरीक्षण किया।


आज बने खाने को रतनपुर काशीराम कालोनी, शाहपुर, गंभीरपुर, शताब्दी नगर मलिन बस्ती, पाटनी पार्क के पास, पनकी नहर झोपड़ पटि्टयों में वितरित किया गया। वहीं गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आज रसोई का निरीक्षण किया। उन्‍होंने वहां हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये। आज के सेवादारों में प्रमुख रूप से संजय सिंह, लोकेश सिंह परिहार, पुष्पेंद्र जयसवाल, महेश प्रताप सिंह, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, करूणा सिंह, भास्कर तिवारी, राजेश रस्तोगी, सुशील लायल, सोनू श्रीवास्तव, लाल बहादुर श्रीवास्तव, वी के सिंह एवं विवेक दुबे मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं