Breaking News

फूड विभाग के अधिकारी ने किया किचन का निरीक्षण

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). रविवार को क्षेत्रीय प्रशासन समिति द्वारा विद्युत परिषद इंटर कालेज में बनाये किचन का डीएम के आदेश पर फूड विभाग अधिकारी कानपुर ने निरीक्षण किया। गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की तैयारी देखकर प्रशंसा की साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए।


आज दोपहर को डीएम के आदेश पर फूड विभाग के अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय प्रशासन समिति द्वारा विद्युत परिषद इंटर कालेज में बने किचन का निरीक्षण किया और वहां हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये। समिति के संजय सिंह ने बताया कि आज 7वें दिन भी लगभग 12 सौ लोगों के लिये खाना बनाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को बांटा जा रहा है। इसमें प्रमुख रूप से संजय सिंह, लोकेश सिंह परिहार, पुष्पेंद्र जयसवाल, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, साधना सक्सेना, करूणा सिंह, भास्कर तिवारी, महेश प्रताप सिंह, वदना त्यागी, राजेश रस्तोगी, सुशील लायल, सोनू श्रीवास्तव, शरद भाटिया, लाल बहादुर श्रीवास्तव, आदिल राज, विवेक दुबे आदि अन्य लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं