Breaking News

गीता नगर वार्ड 52 में पार्षद ने करवाया सम्‍पूर्ण सेनेटाइजेशन

कानपुर. कोरोना महामारी से बचाव हेतु पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले यूपी वासियों की लगातार वापसी से सूबे में सम्भावित पीड़ितों की संख्या बढने की सम्‍भावना है, इसकी रोकथाम के लिए यूपी सरकार के आदेश पर पूरे सूबे में सेनेटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में कानपुर नगर निगम की 30 टीमें सेनेटाइजेशन कार्य में लगाई गई हैं। 



कानपुर नगर निगम की सेनेटाइजेशन टीमों द्वारा नगर के सभी इलाकों में सेनेटाइजेशन हेतु दवाओं का छिड़काव कराने की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को वार्ड 52 गीता नगर क्षेत्र में भी इसकी बानगी देखने को मिली। यहां स्‍थानीय पार्षद धीरू त्रिपाठी द्वारा स्‍वयं खड़े हो कर इलाके का सम्‍पूर्ण सेनेटाइजेशन उत्‍तम तरीके से कराया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोरोना के फैलाव को रोकने हेतु साफ सफाई की कमी कतई नहीं होने दी जायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं