Breaking News

पनकी नहर में मिला महिला का शव

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). बृहस्पतिवार को पनकी नहर मे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी। मृतका की पहचान अभी तक नही हो पायी है।




पनकी थाना क्षेत्र के पनकी नहर में आज सुबह एक महिला का शव बहते हुए लोहे के पुल में फंसी मिली है। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले एक छोटी बच्ची का शव भी इसी नहर में मिला था। नहर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के दाहिने हाथ पर फूल गमला सहित चित्र गोदवाया गया है एवं दाहिने हाथ की अंगुली मे लोहे की एक अंगूठी पायी गयी है। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष होगी। मृतका की पहचान अभी तक नही हो पायी है।





कोई टिप्पणी नहीं