Breaking News

कविता मास्टर किचन का कानपुर में हुआ उद्घाटन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). गोविन्द नगर स्थित कविता मास्टर कुकिंग क्लासेस के तत्वाधान में कविता मास्टर किचन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि निर्मला सिंह (पी एस आई टी) द्वारा रिबन काट कर उद्घाटन किया गया।


संचालक सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह ने बताया कि इस कुकिंग क्लासेस में शेफ डिप्लोमा कोर्स, बेकरी व अन्य कई प्रकार के कोर्स सिखाए जाएंगे। साथ ही साथ गरीब लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जायेगा और लगातार इस मुहिम से दिया भी जा रहा है। जिसका आज कानपुर नगर में मुख्य ब्रांच का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संचालिका कविता सिंह, रजनी विज, अलका सिंह तोमर, पूनम औझा, स्मिता गुंजन, तात्या, के एम सी सी टीम के सभी सदस्य व आदि लोग मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं