Breaking News

हैदराबाद एनकाउंटर से व्यापारियों में ख़ुशी की लहर #KhulasaTV

कानपुर 6 दिसम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार हुई पशु चिकित्सक के चारों आरोपी आज पुलिस एनकाउंटर में मारे गये। जिसके बाद सबकी जुबान पर हैदराबाद पुलिस के लिये शुभकामनाएं थी। इसी क्रम में कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल एवं मार्बल व्यापारी सेवा समिति के सदस्यों एवं महिलाओं ने एक कार्यक्रम कर हैदराबाद पुलिस की सराहना की।



कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल एवं मार्बल व्यापारी सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि बलात्कारियों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर कमल उत्तम, पवन कुमार गौड़, अशोक शुक्ला, बालकृष्ण गुप्ता, नीतू अवस्थी, हर्षित ओमर, प्रभु शंकर गुप्ता, पलक सिंह, विवेक त्रिपाठी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं