Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव


कानपुर 11 नवंबर 2019. थाना अर्मापुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर में आज एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला, इसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी अर्मापुर मय फोर्स फैक्ट्री पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बीते शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर गए रवि कुमार उम्र 44 वर्ष पुत्र राम राज निवासी G1-332 का शव दो दिन बाद सोमवार की सुबह आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना कर्मचारियों द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद फैक्ट्री के अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ आयुध निर्माणी फैक्ट्री जाकर देखा तो मृतक रवि कुमार का शव पेड़ से लटका था। फैक्ट्री के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में रवि के शव को नीचे उतारा गया और ओ०एफ०सी० के डॉ० दिनेश झा को दिखाया गया, जिसको उन्होंने मृत बताया। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया और मौके पर उपस्थित लोगों के समक्ष मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से वार्ता करने पर परिजनों ने बताया कि रवि कुमार शुक्रवार की सुबह आयुध निर्माण फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए गए थे और दो दिन तक वह वापस घर नहीं आए। सोमवार की सुबह रवि कुमार का आयुध निर्माणी फैक्ट्री परिसर के अंदर एक पीपल के पेड़ से लटका शव मिला। जिसे कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या की आशंका बताई जा रही है। इस बारे में जानकारी के लिए क्षेत्राधिकारी नजीराबाद को फोन किया गया तो क्षेत्राधिकारी नजीराबाद गीतांजली सिंह ने बताया कि एक शव फैक्ट्री परिसर के अंदर पेड़ से लटका मिला है, देखने में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल पाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं