Breaking News

ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय स्तर के आयोजन पर हुई विशेष चर्चा

कानपुर 10 अक्टूबर 2019 (महेश प्रताप सिंह). ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर की बैठक का आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव के निवास लखनपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव ने की एवं संचालन सुनील चतुर्वेदी ने कि‍या। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देना एवं विद्यालय में ग्रेपलिंग खेल का शिविर लगाकर बच्चों को व विद्यालय को जागरूक करना था।


बैठक में समिति विस्तार का भी क्रियान्वयन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी समिति अनुशासन समिति और तकनीकी समिति सदस्यों को चुना गया। अनुशासन समिति में अंजू रोहित गुप्ता को सदस्य और विनीता यादव को संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। वही तकनीकी समिति में विनीत सिन्हा को चेयरमैन और शिव सेवक शर्मा को संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही कार्यकारिणी समिति में अनुज शुक्ला, मोहम्मद रूमान संतोष मिश्रा, अश्वनी शर्मा को मनोनीत किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय को मनोनीत किया गया। 


बैठक में उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री रविकांत मिश्रा लक्ष्मण एवार्डी मुख्य अतिथि के रुप में पधारे थे उनके साथ पर्यवेक्षक के रूप में श्री मनोज मिश्रा (प्रदेश प्रवक्ता उ.प्र.ग्रेपलिन्ग संघ) एवं रिटर्निंग/समीक्षा अधिकारी के रूप में श्री राहुल गुप्ता (विशिष्ट सदस्य उ.प्र. ग्रेपलिंग संघ) के साथ उपस्थित रहे। बैठक में ही शहर के लिए रजत व स्वर्ण पदक लाएं ग्रेपलिंग खिलाड़ी अभय मिश्रा को सम्मानित किया गया और साथ ही मोहित कुमार को भी सम्मानित किया गया। बैठक में ग्रेपलिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताते चलें ग्रेपलिंग लीग कानपुर में आयोजित की जाएगी जिसमें ₹100000 तक की कैश प्राइज रखी जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं