Breaking News

आदर्श महिला मंडल संस्था ने कराया निशुल्क भोजन वितरण

कानपुर 23 सितम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). आदर्श महिला मंडल संस्था द्वारा रविवार को निवाला परियोजना सीता की रसोई के तत्वाधान में 20वां सप्ताह निशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से प्रारंभ होकर दोपहर में 3 बजे तक चलता रहा। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि निवाला परियोजना सीता की रसोई निशुल्क भोजन वितरण का इंतजार आम जनमानस को रहता है और यह देखते हुए खुशी महसूस होती है कि आदर्श महिला मंडल संस्था द्वारा 500 - 600 महिला पुरुष बच्चों को निशुल्क भोजन वितरण हम सभी भाई बहनों के सहयोग से होता है 29 सितम्बर को माता रानी के आगमन का पहला दिन है इसलिए कार्यक्रम का समय बदल कर दोपहर में 1 बजे से कर दिया गया है। उस दिन सभी लोगों के लिए फलाहार की व्यवस्था आदर्श महिला मंडल संस्था निवाला परियोजना सीता की रसोई द्वारा रहेगी। 


कार्यक्रम में समाजसेवी अंजली श्रीवास्तव, कुमुद लता वर्मा,  आराधना, ज्योति, रोली अवस्थी, राम जानकी सोनी,  मीनाक्षी पांडे, सोमवती, गीता जयसवाल, जानकी सिंह, अमित अवस्थी, कमांडर इंद्रजीत सिंह,  एडवोकेट अनिल सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, प्रखर श्रीवास्तव,  शरद वर्मा, जीतेंद्र श्रीवास्तव,  श्रीकांत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं