Breaking News

सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व बिजली के बढ़े दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

कानपुर 08 सितम्बर 2019 (महेश प्रताप सिंह). पेट्रो उत्पादों में हुयी मूल्य वृद्धि से जहां आम आदमी परेशान है वहीं समाजवादी पार्टी इसको मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने पुतला छीन लिया।
 


समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रामादेवी चौराहे पर पेट्रोल व बिजली के बढ़े दामों का विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। मगर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया। पार्टी के नेता विजय सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है। व्यापारी हो या आम जनता सभी इसका विरोध करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बढ़ा शुल्क वापस न लिया गया तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सपा नेता फतेह बहादुर गिल ने कहा कि बिजली के दाम बढ़ने से कोल्ड स्टोरेज वालों के भी दाम बढ़ेंगे इससे सब्जी व अनाज भी महंगा होगा। जिसका असर जनता की जेब में पड़ेगा।  


कोई टिप्पणी नहीं