Breaking News

गलत नीतियों में फंसे कर्मचारी अब जल्द ही पदोन्नति पा सकेंगे



कानपुर 16 सितंबर 2019. कानपुर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक आज शास्त्री नगर आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार और विशिष्ठ अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने सभा को  संबोधित करते हुए बताया कि हाल ही में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा था की अब मृतक आश्रित कर्मचारी को उनका हक बहुत जल्द मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की शिक्षा मंत्री ने जो कहा था वो हमारे लिए कर भी रहे है।बहुत समय से चली आ रही गलत नीतियों में फॅसे कर्मचारी अब जल्द ही पदोन्नति पा सकेंगे।


अपर सचिव रेणुका ने बताया गठित कमेटी में बीटीसी टीईटी की अहर्ता रखने वाले कर्मचारियों को तत्काल में शिक्षक बनाने एवं स्नातक परास्नातक कर्मचारियों को बीटीसी करने का अवसर देकर टीटीई पास करने पर शिक्षक बनाने और इंटर पास को बाबू बनाने का निर्णय लिया गया।मृतक आश्रित में नियुक्त सभी कर्मचारी का पूरा डेटा फीडिंग पूरे प्रदेश में जोरो से चल रही है और संबंधित सभी सूचनाएं जिले पर मांगी जा रही है।बैठक की अध्यक्षता संजीव कुमार पाल ने की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय दीक्षित,जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश पाल,जिला सचिव पुष्पेन्द्र अवस्थी,जिला मंत्री मो.इरफान अभिषेक सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

(सूरज कश्यप की रिपोर्ट)

कोई टिप्पणी नहीं