Breaking News

गोविन्द नगर में सम्‍पन्‍न हुयी दक्षिण व्यापार मंडल की अहम बैठक

कानपुर 09 अगस्‍त 2019. कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गोविंद नगर होटल महारूपा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में पिछले 1 महीने से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष नागेंद्र राय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी एवं गृह मंत्री जी का अनुच्छेद 370 एवं 35A को हटाए जाने पर हार्दिक आभार व्‍यक्‍त किया, कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाना कश्मीर की सभी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम है। यह  फैसला भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।



इस बैठक में प्रमुख रूप से नागेंद्र राय, सुरेंद्र चंद्र गुप्ता, किशोर सक्सेना, अशोक सक्सेना, विकास तिवारी, सचिन बट्टे, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, अनूप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

(गुड्डू सिंह की रिपोर्ट)

कोई टिप्पणी नहीं