Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी

कानपुर 17 अगस्त 2019 (महेश प्रताप सिंह). पनकी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सूत्रों के अनुसार अर्जुन पहले भी दो तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है लेकिन परिजनों को जानकारी हो जाने के चलते उसको बचा लिया करते थे।


पनकी थाने के पीछे वाली गली में रहने वाले अर्जुन राजपूत (23) पुत्र स्व: रामप्रकाश राजपूत दो भाईयों में छोटा था। पिता के गुजर जाने के बाद से मां के साथ दोनों भाई रहते थे। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अर्जुन अपने कमरे में लेट गया। रात में बिना गेट खोले हुए दीवार फांद कर बाहर निकला और बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर जब परिजन ने देखा तो अर्जुन घर पर नहीं था। लोगों ने गेट के बाहर आकर देखा तो अर्जुन का शव पेड़ के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के अनुसार अर्जुन पहले भी दो तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है लेकिन परिजनों को जानकारी हो जाने के चलते उसको बचा लिया करते थे।



कोई टिप्पणी नहीं