Breaking News

पुलिस ने बरामद की डेढ़ टन प्रतिबंधित पन्नी

कानपुर 16 जुलाई 2019 (महेश प्रताप सिंह). गोविंद नगर थाना अन्तर्गत दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में स्थित पन्‍नी फैक्‍ट्री में सोमवार को गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने नगर निगम, प्रदूषण विभाग, एसीएम प्रथम आर.पी. वर्मा, एएसपी चक्रेश मिश्रा, चौकी प्रभारी राजेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों संग फैक्ट्री में बन रही प्रतिबंधित पन्नी के लिये छापेमारी की। 


जानकारी के अनुसार जनरलगंज निवासी अवनीश गुप्ता की दादा नगर में श्री नाथ जी पोलीमर्स नाम से पन्नी फैक्ट्री है। जिसमें पन्नी पर प्रतिबंध के बाद भी जोरों से पन्नी बनाने का कार्य चल रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही दोपहर को पुलिस ने छापा मारा। जिसपर फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर पुलिस के आते ही फैक्ट्री का दरवाजा बंद कर पीछे के गेट से भाग गये। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर फैक्ट्री के अंदर से लगभग डेढ़ टन प्रतिबंधित पन्नी बरामद की है। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा फैक्ट्री संचालक अवनीश गुप्ता पर कड़ी कार्यवाही कर पन्नी को अपने कब्जे में ले कर 25000/- रुपयों का जुर्माना किया। 




कोई टिप्पणी नहीं