Breaking News

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांतीय बैठक संपन्न



कानपुर 10 जुलाई 2019. काकादेव स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रांतीय बैठक आज संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता कानपुर प्रांत की संयोजिका डॉ0 बिंदू सर्वोत्तम तिवारी ने की|

आयोजित न्यास की इस महत्त्वपूर्ण बैठक को दिल्ली प्रधान कार्यालय से पधारे न्यास के प्रचारक श्री समीर कौशिक जी ने संबोधित करते हुये राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला|

इस दौरान श्री समीर जी ने बदलते हुये परिवेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में न्यास के उद्देश्यों की जानकारी दी|

श्री कौशिक जी ने जहाँ न्यास के विभिन्न प्रकल्पों जैसे पर्यावरण ,, प्रतियोगी शिक्षा ,, नैतिक शिक्षा आदि पर प्रकाश डाला वहीं इन प्रकल्पों के व्यापक प्रचार -प्रसार पर बल दिया| उन्होंने बताया कि न्यास का ध्येय है कि देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलो|अगर देश को हकीकत में बदलना है तो शिक्षा को बदलना अति आवश्यक है|

बैठक में कानपुर प्रांत की संयोजिका डॉ0 बिंदू सर्वोत्तम तिवारी ने कानपुर प्रांत की गतिविधियों पर प्रकाश डाला| संयोजिका के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति ,, पर्यावरण ,, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण ,, शिक्षक शिक्षा ,, प्रतियोगी परीक्षा ,, शिक्षा दर्पण (ई -पत्रिका) आदि विषयों के सम्बंध में कानपुर प्रांत की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई|न्यास के प्रचारक श्री समीर कौशिक जी ने न्यास की आयोजित होने वाली अगली क्षेत्रीय बैठक की जानकारी दी| जिसमें कानपुर प्रांत ,, गोरक्षा प्रांत ,, काशी प्रांत की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही| उन्होंने बताया कि इस समय न्यास की "स्थापना पखवाड़ा" भी मनाया जा रहा है|

आयोजित इस बैठक में कानपुर प्रांत की संयोजिका डॉ0 बिंदू सर्वोत्तम तिवारी, आइडियल इंस्टीट्यूट के संचालक अतुल कुमार, डॉ0 अनुपम देशवाल, प्रांत पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र अवस्थी, पत्रिका प्रमुख श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, वैदिक गणित प्रमुख सुजीत सिंह, राजेश गुप्ता, प्रांतीय संयोजक प्रचार -प्रसार सर्वोत्तम तिवारी, रोहित राधाकृष्ण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे|

कोई टिप्पणी नहीं