Breaking News

32वीं वाहिनी आईटीबीपी ने धूमधाम से मनाया 13वां स्थापना दिवस

महराजपुर 12 जुलाई 2019 (महेश प्रताप सिंह). 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा महराजपुर कैम्प परिसर में वाहिनी का 13वां स्थापना दिवस दिनांक 12 जुलाई को बडे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आईटीबीपी के पदाधिकारियों एवं सेना के जवानों ने स्थापना दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर रामस्वरूप जोधावत उप सेनानी 32वीं वाहिनी पुलिस बल द्वारा ध्वजारोहण किया गया व सभी उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित किया गया।


कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया एवं स्टॉल लगाये गये। वाहिनी में उपस्थित सभी जवानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया गया एवं बच्चे व महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर वाहिनी द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत पदाधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। आये हुए सम्मानित अतिथियों ने वाहिनी द्वारा मनाये गये इस कार्यकम की जमकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य पदाधिकारी सतवीर सिंह उप सेनानी, दीपक सिंह सहायक सेनानी एवं मनीष कुमार सहायक निमाई सहित समस्त सेना के जवान उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं